कर्क मासिक राशिफल — नवंबर 2026

घर और अपनों की चिंता इस राशि के मन में सबसे पहले आती है।

कार्यक्षेत्र व धन

यह महीना धैर्य का है। बड़े फैसले महीने के पहले पंद्रह दिन टाल सकें तो बेहतर। व्यापार में साझेदारी की बात चले तो कागज़ साफ रखें। महीने के अंत में कोई नया रास्ता खुलेगा, जल्दबाज़ी में पुराना काम न छोड़ें।

स्वास्थ्य

पेट और त्वचा से जुड़ी छोटी परेशानी रह सकती है। पानी ज़्यादा पिएँ और मसालेदार खाना कम करें।

महीने का उपाय

हर मंगलवार हनुमान जी के सामने दीपक जलाएँ और सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का कर्क राशिफल • कर्क साप्ताहिक राशिफल