मेष साप्ताहिक राशिफल

काम शुरू करने की हिम्मत इस राशि के लोगों में साफ दिखती है।

कार्यक्षेत्र व धन

हफ़्ते की शुरुआत में किसी से काम को लेकर मतभेद हो सकता है, बात को बढ़ाएँ नहीं। गुरुवार के बाद स्थिति आपके पक्ष में आएगी। व्यापार में नया सौदा सोचकर करें, जल्दबाज़ी का हफ़्ता नहीं है।

स्वास्थ्य

कमर और गर्दन पर ध्यान दें, लंबे समय तक एक ही मुद्रा में न बैठें। शाम की सैर इस हफ़्ते ज़रूर रखें।

हफ़्ते का उपाय

गुरुवार को केले के पेड़ में जल दें और पीली वस्तु का दान करें।

आज का मेष राशिफल • मेष मासिक राशिफल